मारुति सुज़ुकी ब्रेजा की कीमतें (Price Range और Variants) मारुति सुज़ुकी ब्रेजा एक पॉपुलर 5-सीटर SUV वाले Car है| जिसकी कीमत ₹8.69 लाख से शुरू होती है और ₹14.14 लाख तक समाप्त होती है|maruti suzuki brezza कई वराइटी में उपलब्ध है| LXi, VXi, ZXi, ZXi Plus और ऑटोमैटिक CNG ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और CNG भी मिल जाते हैं| जिससे बेहतर और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है| Brezza के लोक्वालिटी मॉडल का नाम LXi है| और सबसे हाई और महंगा क्वालिटी का नाम ZXi Plus AT DT है| यह गाड़ी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध हैं| यही फीचर के कारण से ग्राहक को यह गाड़ी काफी पसंद है| अगर आप ₹8.7 लाख से ₹14.1 लाख तक बजट फ्रेंडली गाड़ी खोज रहे तो आपके लिए या बेस्ट ऑप्शन हो सकता है|
इंजन और पावरट्रेन (Engine & Powertrain)
इस Brezza में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन लगभग 101 बीएचपी की पावर और 136 Nm टॉर्क देता है। इंजन बिलकुल स्मूद और भरोसेमंद है| लंबे समय तक चलने वाला है। इसमें केवल मैनुअल (5-स्पीड) गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है (LXI वेरिएंट में) ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दूसरे वेरिएंट में मिलते हैं| बेस मॉडल में नहीं। CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है| जिससे चलाने में लागत कम आती है। पेट्रोल से 17 kmpl और CNG से लगभग 25.5 km/kg का माइलेज देता है। पावरफुल इंजन होने के बावजूद Brezza का माइलेज भी अच्छा खासा है|
माइलेज और ईंधन दक्षता (Mileage & Fuel Efficiency)
पेट्रोल वेरिएंट (मैनुअल ट्रांसमिशन) का माइलेज करीब 17-19.8km/l (ARAI क्लेम्ड) मिलता है| जो आमतौर पर शहर और हाईवे पर मिल जाएगी CNG वेरिएंट में Brezza का माइलेज 25.51km/kg (ARAI क्लेम्ड) है| जो इसका सेगमेंट को काफी अच्छा बनाने में मदद करती है| दोनों ही वेरिएंट में 48 लीटर का फ्यूल टैंक (पेट्रोल) और लगभग 55 लीटर (water equivalent) CNG टैंक मिल जाता है| हल्के फुट पर ड्राइव करने से सही टायर प्रेशर और रेगुलर सर्विसिंग से आप रियल वर्ल्ड में भी लगभग 16-18km/l (पेट्रोल) और 22-24km/kg (CNG) हासिल कर सकते हैं। Brezza की फ्यूल एफिशिएंसी इसकी प्रमुख खासियत मेसे एक है| खासकर यदि आप रोजाना लंबी दूरी चलाते हैं तो CNG ऑप्शन ज्यादा लाभ रहेगा।
डिजाइन और एक्सटीरियर फीचर्स (Design & Exterior Features)
आगे का हिस्सा (Front Look):
गाड़ी का आगे का हिस्सा देखकर लगता है| कि इसका डिजाइन जबरदस्त और मजबूत है। इसमें बड़ा क्रोम वाला ग्रिल है| जो इस गाड़ी को दमदार लुक देता है। सामने लाइटें बड़ी और शानदार दिखती हैं। जो बेस वाली Brezza होती है| उसमें हलोजन हेडलाइट (पीली लाइट) और टॉप वाले में सफेद LED लाइटें मिलती हैं। दोनों ही देखने में बढ़िया लगती हैं।
लाइट्स maruti suzuki
बेस मॉडल – हलोजन लाइट्स (साधारण पीली रोशनी) टॉप मॉडल – सफेद LED हेडलाइट्स और दिन में जलने वाली DRLs सभी में इंडिकेटर लाइटें अच्छी जगह पर दी गई हैं।
साइड से लुक (Side Profile) maruti suzuki car
इस गाड़ी को जब हम साइड से देखते हैं| तों स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाली फील मिलती है| बॉडी पर लाइनें और कट्स गाड़ी को और स्मार्ट बनाती हैं।
टायर और रिम (Tyres & Rims)
Brezza maruti suzuki बेस मॉडल में सामान्य स्टील रिम दिए गए हैं| बाकी बड़े वेरिएंट्स में चमकीले अलॉय व्हील मिल जाते हैं| जिससे गाड़ी सोबर भी दिखे और स्टाइलिश भी
साइड मिरर (ORVM)
रंग गाड़ी जैसा ही मिलता है।इनमें इंडिकेटर भी लगा रहता है।कुछ मॉडल्स में ये मिरर बिजली से फोल्ड और एडजस्ट भी हो जाते हैं, जिससे चलाते समय आसानी रहती है।
छत और रूफ रेल्स (Roof & Rails)
गाड़ी की छत पर रूफ रेल्स लगाई गई हैं, जिससे SUV वाला अहसास आता है। ऊपर शार्क फिन एंटीना और कुछ वैरिएंट्स में ड्यूल-टोन रूफ (छत अलग रंग) भी आता है।
पीछे का हिस्सा (Back Look)
पीछे बड़े अक्षरों में “Brezza” लिखा होता है, जो दूर से ही दिखता है।LED टेल लाइट्स मिलती हैं, जो रात को और भी सुंदर लगती हैं।ऊपर स्पॉइलर लगा है और रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं, जिससे बैक करते वक्त मदद मिलती है।
ऊंचाई (Ground Clearance)
198mm की ऊंचाई है, यानी यह गाड़ी ऊंचे-नीचे रास्तों या गड्ढों में भी आराम से चलती है—नीचे से टकराने का डर कम होता है।
कलर ऑप्शन
गाड़ी के रंग भी खूब सारे हैं—लाल, काला, नीला, सफेद, सिल्वर। साथ में, ऊपर-नीचे अलग-अलग रंग (ड्यूल टोन) का विकल्प भी मिलता है।
क्या यह हमारे लिए बेस्ट है|
अगर आपको मजबूत डिजाइन, अच्छा माइलेज और आरामदायक SUV चाहिए तो Brezza 2025 खरीद सकते हैं।नई Brezza में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, मजबूत फीचर्स और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।चलाने में काफी स्मूथ है, शहर और गांव दोनों के रास्तों के लिए सही है।बजट थोड़ा ज्यादा लगे तो बेस मॉडल लें और जरूरत के हिसाब से एक्सेसरीज़ बाहर से लगवा सकते हैं।अगर महिन्द्रा, हुंडई या टाटा जैसी दूसरी SUV भी पसंद हैं तो उनके फीचर्स से तुलना जरूर कर लें, वरना Brezza एक शानदार ऑप्शन है।





