Vivo X200 FE
भाई मुझे लगता है अब कॉम्पैक्ट फोन्स का टाइम फिर से वापस आ रहा है। और Vivo ने सोचा – “हम कैसे पीछे रह सकते हैं?” तो ले आया है नया फोन – Vivo X200 FE। ये X सीरीज का फोन है और X सीरीज का मतलब तो आप जानते ही हो – कैमरा तो तगड़े ही मिलने वाले हैं।
अब कॉम्पैक्ट फोन है, लेकिन अंदर से पूरा पावरहाउस है। छोटा होते हुए भी 6500 mAh की बैटरी दे दी है। कंपनी ने तो बहुत वादे किए थे, अब हमने फोन लिया और पिछले कुछ दिनों से टेस्ट भी कर रहे हैं। और सच बताऊँ तो भाई – मैं तो शॉक्ड रह गया।
थोड़ी तबीयत भी खराब थी – फूड पॉइजनिंग हो गई थी, बेड पर पड़ा था – तो आवाज थोड़ी डाउन लग रही होगी, मैनेज कर लेना। लेकिन कंटेंट दमदार है, पक्का। तो सब्सक्राइब का बटन दबाना मत भूलना।
बॉक्स में क्या मिलता है?
सबसे पहले तो फोन, साथ में मैट ब्लैक सिलिकॉन केस (क्वालिटी वाली चीज़), 90W चार्जर, USB टाइप-C केबल और सिम इजेक्टर टूल।
डिज़ाइन और फॉर्म फैक्टर
ये फोन काफी कॉम्पैक्ट है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। सिंगल हैंड से चलाना आसान है। जैसे कैमरा टेस्टिंग करनी है – एक हाथ में छाता, दूसरे हाथ में फोन – आसानी से शूटिंग हो जाती है।
कैमरा सेटअप
50MP मेन कैमरा50MP Zeiss पेरिस्कोप टेलीफोटो (3X ज़ूम, अप टू 100X तक जा सकते हो)8MP अल्ट्रावाइड50MP फ्रंट कैमरा
कैमरा तो भाई कमाल का है। फोटो खींचो और सीधे सोशल मीडिया पर डाल दो। पोर्ट्रेट मोड में Zeiss के बोकेह फ्लेयर्स मिलते हैं – जैसे Biotar, Cineflare, Distagon वगैरह। फोटो बिल्कुल प्रोफेशनल जैसी आती है।
और हाँ, स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड भी दिया है – फोकल लेंथ चुनो और फटाफट क्लिक करो। फास्ट मूविंग ऑब्जेक्ट भी आसानी से कैप्चर हो जाते हैं।
फोटो स्टाइल्स और लाइटिंग
यहां पर बहुत सारे स्टाइल्स मिलते हैं – नेचुरल, Vivid, Classic Film, Zeiss Original। स्टूडियो मोड में अलग-अलग लाइटिंग मिलती है – जैसे Aura Light, Butterfly, Rembrandt वगैरह।
Aura Light का तो मजेदार फीचर है – कलर टेम्परेचर और ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकते हो। लो लाइट शॉट्स में बहुत काम आता है।
Zoom Test
ज़ूम रेंज जबरदस्त है – 0.6x से लेकर 100x तक। और भाई, जो फोटो आती है वो देखने लायक होती है।
हमारा Vivo X200 FE Camera Test। आधी कीमत में भी पोर्ट्रेट और फोटो क्वालिटी वैसी ही है जैसी X200 Pro में मिलती थी। मतलब Vivo ने कॉम्पैक्ट फोन में भी कैमरा क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया।







